नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे रोजगार सहायकों ने सरकार से नाराजगी जाहिर करने के लिए गांधीवादी तरीके का इस्तेमाल कर सोमवार को कुंभकर्ण बनाया। यही नहीं कुंभकर्ण रुपी सरकार को जगाने के लिए उसके आगे पुंगी बनाई। ढोलक, जागों कुंभकरण,जागे सरकार के नारे लगाए।
रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। लंबे समय से ज्ञापन एवम एकदिवसीय धरना के माध्यम से कई बार मांगे रखने के बाद भी जब सरकार ने सुनवाई नहीं की तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वह हड़ताल पर बैठ गए है। जिसमें प्रमुख रुप से नियमितीकरण की मांग की गई है।
कुंभकर्ण को जगाने पुंगी और ढोलक बजाते रोजगार सहायक।