शिवपुरी|आखिर तुम सिविल जज क्यों बनना चाहती हो,इसलिए ताकि मैं न्याय प्रक्रिया में बदलाव ला सकूं। यह वह जबाब था जो ज्यूरी ने फैशन डीबा कार्यक्रम के दौरान मिस शिवपुरी बनने अपना साक्षात्कार दे रही चैन्या शर्मा से पूछा और ज्यूरी ने उनके जवाब से संतुष्ट होकर उन्हे मिस शिवपुरी घोषित कर दिया। जेसीआई स्वर्णा द्वारा आयोजित किए गए फैशन डीबा कार्यक्रम में मिसेज शिवपुरी का खिताब रोशनी कसेरा को दिया गया। मिसेज शिवपुरी की दावेदार रोशनी से ज्यूरी ने पूछा कि आपको यदि मॉडलिंग और परिवार दोनों में से किसी एक को चुनने को कहा जाए तो आप क्या चुनेंगी। रोशनी ने जवाब दिया कि वह परिवार की सहमति से मॉडलिंग करेंगी। यदि उनका सपोर्ट नहीं तो मॉडलिंग भी नहीं करेंगी। ज्यूरी संतुष्ट नजर आई और रोशनी को मिसेज शिवपुरी का खिताब दिया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सीआरपीएफ सीआईएटी के कमाण्डेट जगदीश प्रसाद बलाई ने किया। इस मौके पर जोन प्रेसीडेंट जेसीआई अंजलि बत्रा, डॉ कल्पना बंसल, डॉ भगवत बंसल निर्णायकों में एनटीजेसी रितिका गुप्ता, सुरभि गुप्ता ग्वालियर की जेसी ममता बालिया रहीं। जेसीआई सुवर्णा की अध्यक्ष किरन गुप्ता, सचिव प्रियंका शिवहरे, सुषमा पांडे मौजूद रहीं।