शिवपुरी | शहर के श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर के निकट श्रीराधा.कृष्ण मंदिर परिसर में कथावाचक राष्ट्रीय कथा व्यास डॉ गिरीश महाराज की ओजस्वी वाणी में मुख्य यजमान दुर्गाप्रसाद रामेश्वरी देवी राठौर परिवार द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान सीआरपीएफ एवं आईटीबीपी के डीआईजी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारीगण भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भाग लेने पहुंचे और यहां प्रसाद स्वरूप माखन भोग प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक डॉ गिरीश महाराज ने कहा कि इस संसार में भगवान तभी जन्म लेते है जब धरती पर अधर्म बढ़ जाता है और उस अधर्म के नाश के लिए भगवान विभिन्न अवतारों में जन्म लेकर उन्हें दूर करते है। इसलिए ध्यान रखें भगवान की भक्ति और भगवान के जन्म लेने के बाद उनके पदचिह्नों पर चलें तभी यह जीवन सफल हो सकेगा।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेंबर ऑफ कॉमर्स