दिव्यांगजनों की बना रहे यूनिक आईडी
सीसी सड़क का लोकापर्ण कर कर चौपाल बनाने की घोषणा
शिवपुरी | सतनवाड़ा में क्षेत्रीय विधायक द्वारा चौक से बाजार बस्ती की ओर नव निर्मित सीसी रोड लागत 3.72 लाख का लोकापर्ण किया। इसके साथ ही विधायक ने ग्राम पंचायत सतनवाडाखुर्द के चौक तथा बामौर की कुशवाह बस्ती में विधायक निधि मद से 2-2 लाख की लागत की दो सार्वजनिक चौपालों का निमार्ण कराए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक के साथ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा राजू बाथम, सतनवाडा मंडल के अध्यक्ष मुरारीलाल धाकड़, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजय कुशवाह, सतनवाडा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, सरपंच अश्विनी खटीक सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं ग्राम मौजूद थे।
अवैध शराब के साथ युवक दबोचा
शिवपुरी | तेंदुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को हाथ भट्टी से बनी अवैध 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक क्षेत्र में जहरीली शराब बेच रहा है। तभी मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने कप्तानसिंह पुत्र रतीराम आदिवासी उम्र 20 साल नि0 पीरा हार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 1 हजार 500 रुपए बताई गई है।
अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा
शिवपुरी | बामौरकलां पुलिस ने गत दिवस देर शाम एक युवकोंं को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया है। पुलिस ने पकड़े गए युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली की एक स्थान पर एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है। तभी मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी जसवीर सिहं पुत्र गुकसन सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम नावली को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक धारदार कटार जब्त की है।
दिव्यांगजनों की बना रहे यूनिक आईडी
विजयपुर | विकास खंड में दिव्यांगजनों की पहचान को यूनिक डिसेबिलिटी आईडी के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है । इसके लिए सामाजिक न्याय विभाग, नगर परिषद को प्राप्त दिव्यांगजनों के आवेदनों को अाॅनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। विभाग द्वारा कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने की कवायद चल रही है।