राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष को हटाया
जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया निर्णय
भास्कर संवाददाता|बदरवास/शिवपुरी
बदरवास में सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला कार्यकारिणी की इस बैठक में संघ के प्रदेश सदस्य रामबाबू रघुवंशी द्वारा जिला उपाध्यक्ष राजपाल भदौरिया को अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वाहन ना करने पर हटाने का निर्णय लिया गया। बैठक का आयोजन बदरवास कृषि मंडी के कृषक विश्राम भवन पर हुआ जिसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मृगेंद्र रघुवंशी सहित आधा सैकड़ा से अधिक जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मृगेंद्र रघुवंशी ने बताया की सोमवार को बदरवास के मंडी प्रांगण स्थित किसान विश्राम भवन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सदस्य रामबाबू रघुवंशी ने की जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण पटेल की अनुमति से निर्णय लिया गया कि जिला उपाध्यक्ष राज पाल सिंह भदौरिया द्वारा अपने दायित्वों का पालन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है इस वजह से भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष के पद से हटाया जाए।
साथ ही संघ की सदस्यता से भी 2 वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संगठन मंत्री सतीश धाकड़, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप धाकड़, संग्राम सिंह दांगी, मनीष यादव, मनोज कुशवाह, रामवीर पाल, जिला सदस्य मुरारी लाल, कृष्ण लोधी तथा मनोज खंगार सहित संघ के जिला कार्यकारिणी के आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी मौजूद थे।