पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी केन्द्रों पर डॉट्स एवं मीजल्स व्रूस्टल का पैसा नहीं मिला

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर डॉट्स एवं मीजल्स व्रूस्टल का पैसा नहीं मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ शिवपुरी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर अरविंद कुमार जैन प्रांतीय सचिव के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी एवं महिला बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। सीएमएचओ को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर डॉट्स एवं मीजल्स व्रूस्टल का वितरण का पैसा वर्ष 2013 से नहीं मिला है। इसके अलावा महिला बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2014 से टेक होम राशन का वाहन भाड़ा उन्हें आज पर्यंत तक प्राप्त नहीं हो रहा है, वह स्वयं अपने खर्चे से उक्त राशि का भुगतान कर रही है। स्नेह शिविर माह सितंबर 2014 एवं अक्टूबर 2014 की लंबित राशि अभी नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...