लंबित कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द सुलझाएं डीईओ, सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी | शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पिछले काफी समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने से उनमें निराशा है। इन्हीं प्रकरणों के निराकरण को लेकर एक बार फिर मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ शिवपुरी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिन प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया है उनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अनेक वर्षों से वर्दी प्रदाय नहीं की गई है, समयमान वेतन क्रमश: 10, 20,30 वर्ष का लाभ नहीं मिला है। . वार्षिक लेखा पर्ची एवं वेतन पर्ची नहीं दी गई है, शासकीय सेवकों की सेवक पुस्तिका में सभी आवश्यक प्रविष्टियां एवं गोपनीय प्रतिवेदन समय पर पूर्ण किए जाएं। छोटे कर्मचारियों को दो-दो, तीन-तीन माह तक वेतन नहीं मिलता जिसके चलते उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना