पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए समस्या निवारण शिविर 18 को

शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए समस्या निवारण शिविर 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण हेतु 18 मई 2018 को प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक विकासखंडों में स्थित उत्कृष्ट विद्यालयों में विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर के नोडल अधिकारी संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी ने बताया कि शिविर में शिक्षा विभाग अधीन सभी संस्थाओं के कर्मचारी, सहायक अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, प्राचार्य तथा अन्य विभागीय अमला अपनी समस्याओं के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। स्थानांतरण आवेदन, नीतिगत निर्णय संबंधी आवेदन, मांग और सुझाव संबंधी आवेदन नहीं लिए जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...