प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह आज पिछोर में
शिवपुरी |लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रुस्तम सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर 16, 17 एवं 18 मई को जिले के पिछोर, करैरा एवं पोहरी में जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सिंह 16 मई को दोपहर 12.10 बजे पिछोर में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट उपरांत स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम उपरांत 17 मई को प्रातः 10 बजे करैरा में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। करैरा में रात्रि विश्राम उपरांत 18 मई को प्रातः 10 बजे पोहरी में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।