सम्मान... भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रभारी ने किया प्रतिभा का सम्मान
शिवपुरी | शहर की युवा प्रतिभा ध्वनित राठौर को आईसीएससी कक्षा 12 में 95.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले पर भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रभारी कन्हैया लाल झा द्वारा फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके पिता नारायण राठौर,मां पूनम राठौर और परिवार के सदस्य विशेष रुप से मौजूद थे।