पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीपीसी, एपीसी, बीआरसी और प्राचार्य सीखेंगे योग

डीपीसी, एपीसी, बीआरसी और प्राचार्य सीखेंगे योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की योग नीति 2007 के तहत योग शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। योग नीति को सफल बनाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 का योग पंचांग जारी किया है। अब हर स्कूल में कम से कम एक शिक्षक के साथ-साथ प्राचार्य भी योग सीखेंगे। हाई स्कूल व हासे स्कूल प्राचार्य के अलावा डीपीसी, बीआरसी सहित एपीसी, प्रधान अध्यापक मिडिल स्कूल और जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि के लिए प्रशिक्षण रखा गया है। पहला बैच 21 मई से 30 मई तक रहेगा। उक्त अधिकारियों को पहला बैच 10 दिन रहेगा। योग प्रशिक्षण के लिए संबंधितों को भोपाल बुलाया है। इसके बाद अन्य तिथियों में शिक्षकों के लिए 10 से लेकर 30 दिन के प्रशिक्षण आयोजित होंगे।

योग पंचांग के आधार पर निर्धारित संख्या में शिक्षकों का चयन कर उनके नाम की सूची शासकीय योग केन्द्र भोपाल में मांगी है। निर्धारित तिथियों में शिक्षकों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश संचालनालय ने दिए हैं। 21 मई से प्रारंभ होने वाले दस दिवसीय योग प्रशिक्षण में शिवपुरी सहित श्योपुर, दतिया, भिंड, मुरैना जिले के अधिकारियों को बुलाया गया है। इसके बाद 4 जून से 13 जून को दस दिवसीय प्रशिक्षण में प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर प्रारंभिक स्तरीय योग आयोजित होगा। तीसरे दाैर में ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में 18 जून से 17 जुलाई तक 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। जिसमें कक्षा 1 से 12 में पढ़ाने वाले शिक्षक, अध्यापक, खेल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

योग पंचांग

नए शिक्षण सत्र में पहला अधिकारी स्तर का प्रशिक्षण भोपाल में 21 से 30 मई तक, अधिकारियों को बुलाया

28 जनवरी 2019 से एडवांस कोर्स

शिवपुरी व संभाग के अन्य जिलों में 7 दिवसीय एडवांस कोर्स भी आयोजित होगा। यह कोर्स 28 जनवरी से 2 फरवरी 2019 तक रहेगा। इसके अलावा हैप्पीनेस प्रोग्राम प्रतिदिन तीन घंटे रहेगा जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक जन सामान्य को प्रशिक्षण देंगे। वहीं मधुमेह एवं रक्तचाप नियंत्रण के लिए तीन महीने के पाठ्यक्रम की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। राज्य स्तरीय शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र मप्र भोपाल में यह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।

दूसरे विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को देना होगा 500 शुल्क : दूसरे विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए भी योग प्रशिक्षण रखा गया है। लेकिन इसके लिए उन्हें शुल्क चुकाना होगा। अप्रशिक्षित अधिकारी व कर्मचारियों के लिए 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण 11 फरवरी 2019 से 12 मार्च 2019 आयोजित होगा। जिसमें 500 रुपए रखा गया है। जनजातीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, गृह एवं पुलिस विभाग आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...