धर्म...भगवान की भक्ति कर की शांतिधारा
शिवपुरी | शहर के समाजसेवी और व्यवसायियों द्वारा इन दिनों सेसई पहुंचकर शांतिनाथ विधान की विशिष्ट आराधना की जा रही है । इसी तरह से गोलाकोट जैन मंदिर पर भी भक्ति का क्रम आरंभ हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न जिनालय और कोलारस,बामोरकलां और अन्य जगहों के भक्तों की सदस्यों ने सेसई, गोलाकोट अतिशय क्षेत्र पहुंचकर न केवल भगवान की शांतिधारा की वरन भगवान का गुणानुवाद कर उनका स्तवन किया गया।