पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल्याण बने महासभा के जिलाध्यक्ष

कल्याण बने महासभा के जिलाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल्याण बने महासभा के जिलाध्यक्ष

शिवपुरी| मध्यप्रदेश यादव महासभा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव दामोदर सिंह यादव द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इस मनोनयन में महासभा के नवीन प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक महेन्द्र सिंह यादव कोलारस, रामवीर सिंह यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बदरवास, प्रहलाद यादव अध्यक्ष जपं खनियाधाना, प्रदेश महासचिव पद पर रामसिंह यादव पूर्व पार्षद, बलराम यादव पूर्व अध्यक्ष जनपद पोहरी, कल्याण सिंह यादव बांसखेड़ा, धनपाल यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, प्रदेश सचिव पद अजमेर सिंह यादव, रामकुमार यादव बहादुरा, अशोक यादव आदि का मनोनयन किया गया है। वहीं युवा यादव महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों में भूपेन्द्र यादव भोले प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव सतीश यादव फौजी का मनोनयन किया गया। यादव महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष के पद पर कल्याण सिंह यादव का मनोनयन किया गया है।

23 को भगवान परशुराम शोभायात्रा

शिवपुरी| 23 मई को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकली जाएगी। आयोजन समिति के सत्यम नायक ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर तैयारियां पुनः शुरू हो चुकी है पहले परशुराम शोभायात्रा की 22 अप्रैल को निकलनी थी पर शहर में धारा 144 लागू होने के कारण शोभायात्रा स्थगित कर दी गई। अब शोभा यात्रा 23 मई को रखी गई है।यह शोभा यात्रा भगवान परशुराम चौराहा, फिजीकल से प्रारंभ होकर माधव चौक चौराहा, कोर्ट रोड,अस्पताल चौराहे होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगी।

बदरवास में 24 को स्वरोजगार सम्मेलन

शिवपुरी| जनपद स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में 24 मई को बदरवास में सम्मेलन आयोजित होगा। इन सम्मेलनों में जिला अधिकारियों के साथ-साथ बैंकर्स और संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी जनप्रतिनिधि आदि भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन वाले दिन खंड स्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

भर्ती मरीजों के नेत्र ऑपरेशन आज

शिवपुरी| माह मई में जनपद स्तर पर नेत्र मरीजों को भर्ती किया जाकर भर्ती तिथि के एक दिन पश्चात सुभाषपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भर्ती मरीजों के नेत्र ऑपरेशन 17 मई गुरुवार को जिला चिकित्सालय शिवपुरी में किए जाएंगे।

नसबंदी शिविर आज शिवपुरी में

शिवपुरी| जिले में पुरुष एवं महिला नसबंदी को बढ़ावा देने एवं नसबंदी ऑपरेशन की सामुदायिक आवश्यकता की प्रतिपूर्ति हेतु नसबंदी शिविरों का आयोजन जिले में जिला चिकित्सालय शिवपुरी सहित संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जाएगा। जिसके तहत 17 मई गुरुवार को शिवपुरी में नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

मृतक एवं घायल के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शिवपुरी| कलेक्टर तरुण राठी ने सड़क दुर्घटना में ग्राम चक्क नौहरीकलां तहसील एवं जिला शिवपुरी निवासी सीता प|ी बृजमोहन कुशवाह की मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को कुल 15 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है तथा ग्राम सतनवाड़ा निवासी विशुनलाल पुत्र छोटे जाटव सड़क दुर्घटना में घायल होने पर 7 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह आज करैरा में

शिवपुरी| लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह 17 एवं 18 मई को शिवपुरी जिले के करैरा एवं पोहरी में जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह 17 मई को प्रातः 10 बजे करैरा में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। करैरा में रात्रि विश्राम उपरांत 18 मई को प्रातः 10 बजे पोहरी में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले विप्र बंधु सम्मानित

शिवपुरी| मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष पं रामकुमार भार्गव ने रेस्ट हाउस पहुंचकर ब्राह्मण समाज का उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ मुन्नी शर्मा अध्यक्ष, एवं महिला संगठन की अध्यक्ष आशा मिश्रा ने सभी सेवाभावी व्यक्तियों को समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। सम्मान पाने वालों में मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के सचिव संतोष तिवारी, दीपक कटारे मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के सदस्य एवं महिला संगठन की मीनाक्षी कटारे, कृष्णा तिवारी, रीता शर्मा, रजनी शर्मा,अर्चना लिटौरिया, पुष्पा दांतरे, नीलम उदैनिया, कविता समाधिया, शिव तिवारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं जिनको संगठन के प्रमाण देकर सम्मानित किया।

विप्र सम्मेलन एवं पाराशर रसोई का शुभारंभ

शिवपुरी| कोलारस क्षेत्र में झिरियन सरकार के आशीर्वाद से महाऋषि पाराशर सेवा मिशन के तत्वाधान में विप्र सम्मेलन एवं पाराशर रसोई का शुभारंभ शुभेष शर्मन राष्ट्रीय महामंत्री,सर्व ब्राह्मण महासभा नई-दिल्ली द्वारा किया गया।पं हरीश शर्मा प्रदेशाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा, पं गौरव तिवारी आचार्य,उज्जैन मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आचार्य पं मोहन किशोर व्यास एडवोकेट ज्योतिषाचार्य द्वारा की गई। इस दौरान अतिथिद्वय द्वारा रसोई का शुभारंभ किया गया। 5 रुपए में झिरियन सरकार पर भरपेट कराए जाएंगे। आभार प्रदर्शन पं भानू पारीक द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...