- Hindi News
- National
- मंत्री जी! आप आए तो अस्पताल में कूलर भी चल गए, कभी यहां अचानक आकर देखो हालात
मंत्री जी! आप आए तो अस्पताल में कूलर भी चल गए, कभी यहां अचानक आकर देखो हालात
पिछोर एनआरसी केंद्र का किया निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह।
गेहूं खरीद केंद्रों पर पहुंचे मंत्री, कहा-किसानों से पैसे मांगें तो होगी कार्रवाई
जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह ने कृषि उपज मण्डी पिछोर में शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे जा रहे गेहूं केन्द्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा राशि की मांग की जाने पर नायब तहसीलदार को शिकायत करें। उन्होंने किसानों से कहा कि उनका गेहूं बिक जाने के पश्चात उपज के साथ छेड़छाड़ न करें। उन्होंने केंद्र के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि ये जिम्मेदारी तुम्हारी है कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं तुलाई के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो,अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नायब तहसीलदार पिछोर को भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन केन्द्र का निरीक्षण करें और उपार्जन के संबंध में प्राप्त होने वाली किसानों की समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई करें।
एनआरसी केंद्र का लगातार भ्रमण करें सीएमएचओ: प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह ने पिछोर पहुंचने पर पोषण पुनर्वास केन्द्र एनआरसी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में भर्ती अति कम वजन के बच्चों की माताओं से चर्चा करते हुए वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र के प्रभारी को निर्देश दिए कि अतिकम वजन के बच्चों पर विशेष ध्यान दें श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं एनआरसी केन्द्र का सतत रूप से भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण करें।