पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तात्या की मूर्ति शिफ्ट करने से पहले होगा पुनर्विचार

तात्या की मूर्ति शिफ्ट करने से पहले होगा पुनर्विचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर बोले- योजना समिति की बैठक से पहले शुरू नहीं होगा काम

भास्कर संवाददाता |शिवपुरी

तात्या टोपे की मूर्ति शिफ्ट करने और उनकी मूर्ति पर रंग रोगन के लिए ग्वालियर भेजने के दौरान हुए दुर्व्यवहार के मुद्दे पर हुए विरोध के बाद अंतत: प्रशासन ने यू टर्न ले लिया है। कलेक्टर ने तय कर लिया है कि अब योजना समिति की बैठक दोबारा होगी जिसमें तय किया जाएगा कि आगामी पार्क के विकास की नीति क्या हो। तब तक के लिए पार्क में निर्माण कार्य पर रोक लगाने की बात भी उन्होंने कही।

दैनिक भास्कर ने अपने 11 मई के अंक में पार्षद बोले तात्याटोपे की मूर्ति को नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। और इसके बाद 12 मई के अंक में युवा का विरोध तात्या की प्रतिमा हिलने नहीं देंगे। और फिर 13 मई को इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं और 16 मई के अंक में अनमोल है तात्या,गरिमा के अनुकूल विकसित हो पार्क,तात्या के परिजन ने शिवपुरी आकर किया मुआयना। शीर्षक से खबरों का प्रकाशन किया था जिसमें लोगों की भावनाओं को उजागर कर उनकी बात रखी गई थी। इस पर कलेक्टर ने लोगों के विरोध और स्वयं तात्या के प्रपौत्र के विरोध में आने के बाद बीती 26 अप्रेल 2015 को जिला योजना समिति में अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य कर पार्क को विकसित करने की योजना बनाई थी जिसमें लोगों ने आरोप लगाया कि पार्क को विकसित जिस राष्ट्रीय धरोहर होने के नाते किए जाना था वह नहीं किया गया। इसके बाद कलेक्टर ने काम पर रोक लगाते हुए पहले जिला योजना समिति में प्रस्ताव लाकर चर्चा की बात कही है।

हमने काम रोक दिया है

अब हमने निर्णय लिया है कि इस मामले में जिला योजना समिति के समक्ष पुनर्विचार होगा तब तक हमने काम रोक दिया है। तरुण राठी,कलेक्टर शिवपुरी

निर्णय का स्वागत है

तात्या हमारी धरोहर है और कलेक्टर के निर्णय का हम स्वागत करते है। जिला योजना समिति में फिर से विचार के साथ अब सबको सुना जाकर ही प्लानिंग होगी ऐसा हम सोचते है। अजय गौतम,एडवोकेट,एवं आंदोलनकारी

खबरें और भी हैं...