पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला उत्पीड़न घरों के अंदर भी नाते रिश्तेदार व परिचितों से सुरक्षित नहीं महिलाएं

महिला उत्पीड़न घरों के अंदर भी नाते-रिश्तेदार व परिचितों से सुरक्षित नहीं महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए

दशरथ सिंह परिहार | शिवपुरी

महिला अपराधों में दुष्कर्म के मामलों की समीक्षा में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शिवपुरी जिले में साल 2017 में 86 महिलाओं व लड़कियों केे साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। इनमें से 81 फीसदी केस में दुष्कर्म करने वाले आरोपी सगे-संबंधी और पड़ोसी ही निकले। जबकि शेष 14 फीसदी प्रकरणों मे अपराधी अन्य लोग हैं। वहीं रेप के 42 केस में आरोपी पड़ोसी, 5 सहकर्मी, 7 सहपाठी व डॉक्टर व व्यापारी शामिल हैं। रेप की शिकार पीड़िताओं में 44 फीसदी छात्राएं शामिल हैं। वहीं रेप के 65 केस में पीड़िता की उम्र 4 साल से लेकर 25 साल के बीच है। महिला हिंसा व रेप जैसे अपराधों की समीक्षा के बाद सामने आई इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि महिलाओं को अपने पड़ोसी और चिर-परिचितों से ही खतरा है।

एक साल में 86 महिलाओं और लड़कियों के साथ हुई रेप की घटनाएं, 81% केस में पड़ोसी व सगे-संबंधी ही निकले आरोपी

70 महिलाओं-लड़कियों के साथ खेत व खुले में हुई रेप की वारदातें

सबसे अधिक 35-35 घटनाएं घरों और खेत व खुले स्थानों पर हुईं हैं। दो घटना स्कूल, 5 होटल व अन्य स्थान पर से जुड़े 9 मामले है। जबकि अपराध घटित करने वालों में शामिल 86 आरोपियों में पूर्व में छेड़छाड़ या बलात्कार से संबंधी अपराधी नहीं है। पूर्व में सामान्य अपराध, गंभीर अपराध भी दर्ज नहीं हैं।

65 दुष्कर्म पीड़िताओं की उम्र 4 साल से 25 साल के बीच, दुष्कर्म के 86 मामलों में 40 आरोपी विवािहत

रेप की 41 पीडि़ताएं अविवाहित

पीड़िताओं में 35 विवाहित और 41 अविवाहित हैं। 23 पीड़िता कृषि व मजदूरी व्यवसाय व 17 घरेलू महिलाएं हैं। साथ ही 1 सरकारी नौकरी, 3 स्वरोजगार व 4 अन्य व्यवसाय से जुड़ी हैं। वहीं 17 अपराधी पढ़ाई करते हैं और अधिकतर अपराधी मजदूरी व कृषि मजदूरी से जुड़े हैं। इनमें बेरोजगार 15 और स्वरोजगार से संबंधित 5 आरोपी हैं।

86 मामलों में जो आरोपी बने, उन पर पहले से दर्ज नहीं कोई केस

दुष्कर्म जैसी घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले 40 आरोपी विवाहित और 46 अविवाहित हैं। बदला लेने की नीयत से 5, आकस्मिक उत्तेजना से जुड़े 40 प्रकरण हैं। लिव इन रिलेशनशिप से जुड़े 5 व 15 अवैध संबंधों का पता लगने पर और 1 शादी का झांसा देकर करने का है।

समझें कैसे घरों में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं-लड़कियां

दो युवकों ने 15 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म : भौंती थाने में आरोपी भज्जू ठाकुर उर्फ कुलदीप पुत्र दयालू और सुनील पुत्र मन्नू जाटव निवासी डामरौन पर 15 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। दोनों ही आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं। रात 8 बजे घर पर टीवी देखने के बहाने घटना को अंजाम दिया गया।

42 साल का आरोपी, 4 साल की मासूम पर भी नहीं आया तरस : सुभाषपुरा थाना पुलिस ने आरोपी पंचम 42 पुत्र भवेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कृत्य किया है। आरोपी मजदूरी करता है और पीड़िता का पड़ोसी है। घटना घर के अंदर रात करीब 10 बजे घटित हुई।

सगे संबंधी ने किया छात्रा से दुष्कर्म : रन्नौद थाना पुलिस ने आरोपी बाबूल कुशवाह निवासी रन्नौद पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने 17 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी पीड़िता के सगे-संबंधियों में से है।

देवर ने ही भाभी के साथ कर दिया रेप : पिछोर थाने में आरोपी दीपक लोधी (25 साल) के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी पीड़िता का देवर निकला। घटना दोपहर 1 बजे की है। घटना की वजह आकस्मिक उत्तेजना है।

उम्र के आधार पर आरोपियों की संख्या

16 साल से कम 08

16 से 18 साल 12

19 से 20 साल 58

26 से 45 साल 49

46 से 60 साल 15

रेप के अपराधों पर एक नजर

कुल अपराध 86

गिरफ्तार आरोपी 120

सामूहिक बलात्कार 10

गैंगरेप में गिरफ्तार

आरोपी 17

दुष्कर्म के 86 केस में अधिकांश आरोपी सगे

शिवपुरी जिले में साल 2017 में महिला अपराधों में दुष्कर्म के 86 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इन प्रकरणों की समीक्षा की गई है जिसमें अधिकतर अपराधी सगे संबंधी और पड़ोसी ही निकले हैं। इस तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में जनजागरूकता की जरूरत है। सुनील कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

खबरें और भी हैं...