घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस
जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के सेंकरा गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पल्टू आदिवासी निवासी सेंकरा मंगलवार की देर शाम अकेली 45 साल की महिला को देखकर घर में घुस आया। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।