पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवेदना निवारण शिविर लगाकर कल सुनी जाएंगी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की समस्या

परिवेदना निवारण शिविर लगाकर कल सुनी जाएंगी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार की पहल पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन 18 मई को किया जाएगा। यह शिविर विकास खंड स्तर पर स्थिति उत्कृष्ट विद्यालयों में आयोजित होंगे। इसके लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी को शिविर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल का कहना है कि यह शिविर शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों शिक्षकों व अध्यापकों की समस्याओं को लेकर लगाए जा रहे हैं जिसमें कर्मचारी व शिक्षक उनकी स्थापना ए सभी स्वत्वों ए समस्याओं और शिकायतों के संबंध में आवेदन दे सकेंगे। इसके लिए सभी विकासखंडों में अधिकारी तैनात कर दिए हैं जो कि कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर गंभीरता के साथ उनका निपटारा करेंगे।

इन समस्याओं का होगा निपटारा

डीईओ गिल का कहना है कि 18 मई को ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालयों में लगाए जा रहे समस्या निवारण शिविरों में शिक्षा विभाग के कर्मचारी शिक्षक अध्यापक व्याख्याता प्राचार्य विभागीय अमले की सभी तरह की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उत्कृष्ट विद्यालयों में सुबह 10.30 बजे से श्याम 5.30 बजे तक लगाए जा रहे हैं शिविरों में वरिष्ठता संबंधी, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, वरिष्ठ वेतनमान, वेतन वृद्धि, वेतन संबंधी, सामान्य भविष्य निधि, अंशदान, अवकाश संबंधी व गोपनीय चरित्रावली से संबंधित समस्याओं के आवेदन दिए जाएंगे जिनका निराकरण समय सीमा में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...