नियमित करने संविदा प्रेरकों ने दिया ज्ञापन
जिले की सभी 8 ब्लॉकों में साक्षर भारत के संविदा प्रेरकों द्वारा नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि साक्षर भारत योजना के तहत हमें प्रत्येक पंचायत में प्रेरक नियुक्त किया है। हमें वर्ष 2012 में नियुक्त किया है। तभी से हम नियमित रूप से कार्य करते चले आ रहे हैं। इसलिए हमें संविदा नीति में शामिल कर स्थाई किया जाए सहित अन्य मांगे मांगी गई हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरज रावत, जिला उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत रावत, ब्लॉक सचिव विक्रम धाकड़, समीना खान, रीता बाथम, ललित ओझा, अर्जुन जाटव, ठाकुर लाल, रामेश्वर सैन, मोहनलाल जाटव, सरवर शाह सहित 40 से अधिक प्रेरक मौजूद थे।
नरवर विकासखंड के प्रेरकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होंने संविदा नीति में शामिल किए जाने सहित अन्य मांगों की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में महिला व पुरुष प्रेरक मौजूद थे। जिसमें राम कुमार परिहार जिला प्रवक्ता,संतोष कुमार पाल ब्लाक अध्यक्ष, विवेक जैन जिला संरक्षक, दयावंती कुशवाह महिला अध्यक्ष, रामेश्वर रावत सक्रिय सदस्य,कदम जाटव सहित अन्य प्रेरक मौजूद थे।
अन्य ब्लॉकों में भी दिया ज्ञापन
जिले के कोलारस, खनियांधाना, बैराड़, पोहरी सहित अन्य ब्लॉकों के संविदा प्रेरकों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रेरकों के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।