पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुएं में गिरने से महिला की मौत

कुएं में गिरने से महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|करैरा थाने के गधाई गांव में एक महिला पानी भरने के लिए कुएं पर गई थी। पैर फिसलने से असंतुलित होकर महिला कुएं में जा गिरी। लोगों ने महिला को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रेम बाई प|ी गजराज सिंह कुशवाह निवासी सुरानी तिराहा मंगलवार की शाम पानी भरने के लिए कुएं पर गई थी। जब महिला घर लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुएं पर जाकर देखा तो कुएं में पड़ी मिली। महिला की कुएं में ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

खबरें और भी हैं...