पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हम आपसे अंतिम बार निवेदन करने आए हैं...

हम आपसे अंतिम बार निवेदन करने आए हैं...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारी मांगे मान लीजिए,पहले भी हम ज्ञापन देकर अपनी मांगों के बारे में बता चुके है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अंतिम बार हम आपसे निवेदन करने आए है। यदि हमारी अब भी मांगे नहीं मानी गई तो संयुक्त कर्मचारी मोर्चा 30 मई से हड़ताल पर चला जाएगा। यह बात मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर प्रदेश भर के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत कलेक्टोरेट में कही।

संयुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष रसीद खान साबिर एवं जिला सचिव दुर्गा प्रसाद ग्वाल द्वारा बुधवार को जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन जिलाधीश के नाम डिप्टी कलेक्टर आरके प्रजापति को सौंपा गया। ज्ञापन में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि 41 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि 30 मई तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे।

ज्ञापन देने वालों में सुरेश दुबे,सुशील अग्रवाल,वन कर्मचारी संघ के दुर्गाप्रसाद ग्वाल,दुबे जी बाथम,हरिवल्लभ वर्मा, अशोक सक्सैना,कपिल दुबे, मनोज भार्गव,अरविंद सडैया, चन्द्रेश त्रिवेदी,धर्मेंद्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, कमलकांत कोठारी हिम्मत सिंह सोनकर,संतोष रजक,राजेन्द्र जैन,पवन शर्मा, राजेंद्र जैन, मनोज गुप्ता,अतर सिंह धानुक, मो राशिद, विपिन पचौरी, अब्दुल मजीद कुर्रेशी, जनक सिंह,सुनील वर्मा,महावीर मुदगल,डॉ हरी चंद्र शाक्य,रामकिशन सिंह भदौरिया,दिनेश वार्ष्णेय, एश्वर्य शर्मा, उत्तमचंद स्वर्णकार, प्रकाश पांडे,अखिलेश्वर ठाकुर, प्रद्युम्न आदि ने ज्ञापन में भाग लिया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारी मांगें मान लीजिए नहीं तो हम 30 मई से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे

खबरें और भी हैं...