पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 534 रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सरकारी योजनाओं के काम रुकेंगे, होगी परेशानी

534 रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सरकारी योजनाओं के काम रुकेंगे, होगी परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले के रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है लंबे समय से ज्ञापन एवम एकदिवसीय धरना के माध्यम से कई बार मांगे रखने के बाद भी जब सरकार ने सुनवाई नहीं की तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वह हड़ताल पर बैठ गए है। जिसमें प्रमुख रुप से नियमितीकरण की मांग की गई है।

जिले की समस्त पंचायतों के रोजगार सहायक हड़ताल पर है, रोजगार सहायक संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बार बार बोल रहे है की संविदा शब्द अन्याय पूर्ण है,इसको समाप्त किया जायेगा फिर रोजगार सहायकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।रोजगार सहायकों का लगातार शोषण जारी है,नियमित न होने पर जिले के 534 ग्राम रोजगार सहायक हड़ताल पर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल से पंचायत के काम काज प्रभावित होंगे।

सहायक सचिव के पद पर नियमित न किए जाने से नाराज

जिले के ग्राम रोजगार सहायक संघ शिवपुरी के पदाधिकारियों ने बताया कि सी एवं सिर्फ आश्वासन दे रहे है। अब तक न तो महापंचायत बुलाई, न ही उसकी तारीख तय की। हमारी एकसूत्रीय मांग सहायक सचिव के पद पर संविलियन के साथ नियमितीकरण करना है लेकिन किसी भी प्रकार के आदेश जारी नहीं किये गए इससे नाराज रोजगार सहायकों ने आंदोलन की राह अपनाई।

यह काम होंगे प्रभावित

शासन की महत्वपूर्ण रोजगार मूलक योजना मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री आवास योजना असंगठित कर्मकार मंडल पेंशन,परिवार सहायता जन्म मृत्यु समग्र पोर्टल खाद्यविभाग आयुष्मान भारत

जब तक नियमितीकरण का आदेश नहीं आएगा, हड़ताल जारी रहेगी

सीएम हमें लगातार आश्वासन की पुड़िया दे रहे है, लेकिन हमें नियमित नहीं कर रहे। जब तक नियमितीकरण का आदेश नहीं तब तक हड़ताल जारी रहेगी। राजेश रावत जिलाध्यक्ष,ग्राम रोजगार सहायक संगठन

खबरें और भी हैं...