- Hindi News
- National
- खंगार क्षत्रिय महासभा 21 को करेगी संभागीय अधिवेशन, इसमें समाज सुधार पर होगी चर्चा
खंगार क्षत्रिय महासभा 21 को करेगी संभागीय अधिवेशन, इसमें समाज सुधार पर होगी चर्चा
पिछोर क्षेत्र के खोड कस्बा स्थित धाय महादेव मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय प्रांतीय महासभा का संभागीय अधिवेशन 21 मई को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों से समाज के लोग एकजुट होंगे। समाज सुधार की दिशा में बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय खंगार समाज के अध्यक्ष मलखान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा करेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि समाज के संभागीय अधिवेशन में जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद प्रभात झा और नरेन्द्र सिंह तोमर को आमंत्रित किया गया है। इनमें से प्रभारी मंत्री और सांसद झा ने आने के लिए रजामंदी दे दी है।
रामस्वरूप वर्मा के अनुसार पहली बार शिवपुरी जिले में खंगार क्षत्रिय समाज का संभागीय अधिवेशन रखा गया है। जिसमें गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित झांसी से भी समाज के लोग आएंगे। इस दौरान सामाजिक सुधार के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का फैसले लिए जाएंगे। वहीं आने वाले विस चुनाव में समाज की अहम भूमिका पर चर्चा होगी।
पूर्व मंत्री गुप्ता 100 साल के हुए विशेष रूप से होगा सम्मान
पिछोर निवासी पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता को विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में बुलाया गया है। पूर्व मंत्री गुप्ता 100 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। इसलिए अभा क्षत्रिय महासभा द्वारा इस मौके पर उनके लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों द्वारा संभाग के सभी जिलों में जनसंपर्क किया जा रहा है।