आयोजन... कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा
शिवपुरी | श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर के बीचों बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ बुधवार को प्रारंभ हुआ। 16 से 23 मई तक आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्य यजमान दुर्गाप्रसाद- रामेश्वरी राठौर परिवार होगा। कथा में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन डॉ गिरीश महाराज करेंगे जबकि आचार्य का दायित्व श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर महंत गिरिराज महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा आयोजक परिवार के नवीन.दीपेश,शंटू राठौर ने बताया कि कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जिसमें महिलाएं कलश लेकर साथ चलीं। यह धार्मिक आयोजन 16 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा जो प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं के स्वरूप में 23 मई तक जारी रहेंगे।