सेवा..पिता की पुण्यतिथि पर कराया गरीबों को भोजन
शिवपुरी | भारत संचार निगम में टेलीकॉम मैकेनिक के रूप में कार्यरत रहे स्वर्गीय सुधीर कुमार दीक्षित की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र एवं अन्य परिजनों द्वारा दीनदयाल रसोई में पहुंचकर गरीब जरूरतमंदों को भोजन परोसा गया। इस दौरान दीक्षित परिवार ने स्वर्गीय सुधीर की याद में दीनदयाल रसोई की संचालन समिति को दान राशि भी सहयोग के रूप में दी। इस मौके पर मौजूद मंगलम परिवार के सदस्यों ने दीक्षित परिवार का आभार व्यक्त किया।