पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारती बोले दो बार पहले भी पोहरी को नपं बनाने की घोषणा हो चुकी है, अब तो बना दें, सीएम बोले जून में आ जाएंगे आदेश

भारती बोले- दो बार पहले भी पोहरी को नपं बनाने की घोषणा हो चुकी है, अब तो बना दें, सीएम बोले- जून में आ जाएंगे आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोहरी में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में जिस तरह से शिवपुरी और श्योपुर के नेताओं का जमावड़ा हुआ, उससे स्पष्ट हो गया कि सरकार अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। शिवपुरी जिले के हर विस क्षेत्र के दावेदार इस कार्यक्रम में मंच पर नजर आए। लंबे समय से नाराज चल रहे और अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित सीएम के कार्यक्रम से गायब रहने वाले श्याेपुर-मुरैना सांसद अनूप मिश्रा भी मंच पर पहली पंक्ति में खड़े नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हर रूठे नेता को मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। अपना भाषण शुरू करने से पहले सीएम ने मंच से हर दावेदार और नेता के नाम लिए। सीएम ने इस कार्यक्रम में महिलाओं को चप्पल पहनाई। इससे पहले पोहरी से भाजपा के विधायक ने मंच से मुख्यमंत्री से पोहरी को नगर पंचायत बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप पहले भी दो बार पोहरी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर चुके हैं, इसलिए अब जनता को बहुत उम्मीद है। इस बार आप इसे नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर ही दीजिए। इसके बाद जब मुख्यमंत्री मंच पर आए तो उन्होंने सबसे पहले पोहरी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा करते हुए अगले माह तक आदेश आने का वादा किया।

विधायक, प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय सांंसद ने बनाई पोहरी को नगर पंचायत बनाने की भूमिका

पोहरी के विधायक प्रहलाद भारती ने मुख्यमंत्री के मंच पर आते ही मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आप पहले भी दो बार मेरी पोहरी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन आपने अब तक इसे नपं नहीं बनाया है। इसके बाद शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने भी विधायक भारती की बात का समर्थन करते हुए कहा कि मंच से सीएम से कहा कि आप इसे नपं पंचायत बना दें। इन दोनों नेताओं के बाद केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने भी पोहरी को नगर पंचायत बनाने का पैरवी की। उन्होंने कहा कि अब यहां आने- जाने के लिए रास्ता सुलभ हो गया है। पोहरी में अब वो सब है, जो एक छोटे कस्बे में होना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जब मंच संभाला तो सबसे पहले पोहरी को नगर पंचायत बनाने के संबंध में कहा कि अगले एक महीने में इसके आदेश आ जाएंगे। मालूम हो कि इससे पहले भी चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पोहरी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन अब तक ये पूरी नहीं हो पाई।

लो माई, चप्पल पहना दी, अब आपके पैरों में नहीं पड़ेंगे छाले

पोहरी में श्रमिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री बोले- किसानों का दाना-दाना खरीदेंगे

खरई की बिजना आदिवासी को चप्पल पहनाने के बाद प्रसन्नमुद्रा में मुख्यमंत्री।

पूरी तरह से चुनावी मोड में दिखी सरकार

पहली बार ये देखने में आया कि मुख्यमंत्री की सभा में दो जिले के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए हों। यहां श्योपुर से सांसद अनूप मिश्रा, श्योपुर विधायक दुर्गालाल विजय, पोहरी के पूर्व विधायक और पोहरी विस से टिकट के दावेदार नरेंद्र बिरथरे, कोलारस के पूर्व विधायक ओम प्रकाश खटीक, पिछोर से पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी, कोलारस से पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, श्योपुर के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री,रुस्तम सिहं, पोहरी से टिकट की दौड़ में शामिल भाजपा नेता दिलीप मुदगल, और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिहं तोमर भी शामिल हुए। खास बात ये है कि करैरा से लेकर पिछोर तक का कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुआ।

ये हैं वो घोषणाएं जिनसे आम आदमी होगा प्रभावित

पोहरी में 200 करोड़ का एक डेम सर्कुला बनेगा। इससे 30 गावों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

जब तक किसानों का गेहूं आता रहेगा हम खरीदते रहेंगे। जब तक किसान दाना-दाना नहीं बेच देंगे, हम तब तक समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे।

भाजपा विकास यात्रा के दौरान विधायक और सांसद चरण पादुका योजना की चप्पलें तेंदूपत्ता मजदूरों को बाटेंगे।

जनकल्याण योजना के तहत बिजली बिलों में छूट दी गई है। इसमें 200 रुपए प्रतिमाह में सिर्फ एक पंखा, टीवी और बल्ब जलाने की छूट दी गई है। सीएम ने कहा कि इतना जलाओगे तो 200 रुपए प्रतिमाह से ज्यादा बिल नहीं आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक जनकल्याण योजना का लाभ लेने के लिए एक शपथ पत्र देना होगा। इसके लिए कोई जांच कमेटी हितग्राही सत्यता का पता करने के लिए नहीं बनेगी। पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजने का प्रावधान है।

सुना था कि चप्पलें मिलेंगी, लेकिन हमें किसी ने नहीं पूछा

हमें पता चला था कि मुख्यमंत्री की सभा में चरण पादुका योजना के तहत चप्पलों का वितरण होगा, लेकिन हमें किसी ने नहीं पूछा। मुख्यमंत्री ने मंच से सिर्फ एक महिला को चरण पादुका योजना के तहत चप्पल पहनाई लेकिन उसके बाद मंच से कहा कि अब विकास यात्रा के दौरान विधायक आपको ये चप्पलें बांटेंगे।

सीएम बोले- महलों में रहने वाले क्या जानें फसल का मोल, इनकी सरकार ने कभी फसल नहीं खरीदी-

पोहरी में श्रमिक सम्मेलन के दौरान रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पर जमकर हल्ला बोला। सीएम ने कहा कि महलों में रहने वाले किसानों की फसल का मोल क्या जानें। ये लोग तो सिर्फ राजनीति करते हैं। इन लोगों की सरकार ने कभी किसानों की कोई फसल खरीदी हो तो बताओ। इन्होंने कभी किसानों का गेहूं नहीं खरीदा, कभी चना नहीं खरीदा, कभी उड़द नहीं खरीदी, बस आरोप- प्रत्यारोप लगाते हैं।

अब जिले में होंगी 9 नपं : कोलारस विस के उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रन्नौद को नपं बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद जिले में नपं पंचायत की संख्या बढ़कर 7 से 8 हो गई थी। अब पोहरी को बनाने की घोषणा की है। इसके आदेश आने के बाद अब नपं की संख्या बढ़कर 8 से 9 हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...