पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजन सोते रहे, चोर नकदी जेवर ले गए

परिजन सोते रहे, चोर नकदी-जेवर ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बेरजा में शनिवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिजन छत पर सो रहे थे। सुबह जब वह जागे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान इधर.उधर बिखरा हुआ है तलाशी ली तो पता चला कि घर में रखा बक्सा जिसमें नकदी रखी हुई थी एवं अटैची जिसमें जेवरात रखे हुए थे चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दिनेश पुत्र हजारीलाल रावत निवासी ग्राम बेरजा ने बताया कि वह शनिवार की रात परिजनों सहित घर की छत पर सो रहे थे। जब वह सुबह जागे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ था और दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद तलाशी ली तो पता चला कि घर से बक्सा व अटैची गायब है। दिनेश ने बताया कि बक्से में ढाई लाख रुपए नकद रखे हुए थे तथा अटैची में दोनों बहुओं के जेवर रखे हुए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच में पुलिस को नदी के पास चोरी हुआ बक्सा मिला जो खाली था। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...