भास्कर संव ाददाता | शिवपुरी
राज्य सरकार द्वारा कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए हम छू लेंगे आसमान योजना का शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस के तहत कक्षा बारहवीं में पास होने वाले विद्यार्थियों को कॅरियर व अकादमिक विकल्पों के संबंध में काउंसिलिंग की जाएगी । कॅरियर मार्गदर्शन योजना के आरंभ में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक शिवराज सिंह चौहान जिले भर के कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों से सीधा टेलीफोन नंबर 0755-2770020 पर सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इसके सीधे प्रसारण के लिए जिले के 8 उत्कृष्ट विद्यालयों में व्यवस्था की गई है।
आरएमएसए के एडीपीसी शरीफ ने बताया की हम छू लेंगे आसमान योजना के सोमवार को शुभारंभ के बाद 21 से 31 मई तक कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने वाले उन छात्रों की सबसे पहले काउंसिलिंग होगी जिन्होंने इस बार की इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। वे सीधे फोन पर सवाल-जवाब करने के कार्यक्रम के बाद जिले के 3965 विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग शुरू होगी। इसकी व्यवस्था जिला मुख्यालय के शासकीय कॉलेज व जिला उत्कृष्ट विद्यालय में रखी गई है।