शिवपुरी|विपणन संस्था पोहरी के प्रभारी निरीक्षक पी बंसल ने पोहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पोहरी खरीदी केंद्र पर पदस्थ उनके ही दो निजी कर्मचारी मनीष उर्फ सोनू सिंह बैश और राकेश यादव निवासी पोहरी ने मिलकर चना विक्रय पर 100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 4000 रुपए और 2900 रुपए लेने की शिकायत मिली है। इस पर पोहरी पुलिस ने तत्काल निरीक्षक की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि सीएम के दौरे को लेकर यह कार्रवाई आनन फानन में की गई है।