पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के ईशान ने देहरादून यूनिवर्सिटी में किया टॉप

शहर के ईशान ने देहरादून यूनिवर्सिटी में किया टॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी। शिवपुरी की प्रतिभाएं लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है अभी कुछ दिनों पूर्व ही आए माध्यमिक शिक्षा मण्डल के वार्षिक परीक्षा परिणाम में आयुषी पुत्री मृगांक ढेंगुला ने हायर सेकंडरी विषय में मप्र की टॉप.टेन सूची में स्थान दर्ज कर अंचल का नाम रोशन किया तो वहीं अब उनके भाई ईशान ढेंगुला ने भी शिवपुरी अंचल का नाम देहरादून में रोशन किया है। ईशान के पिता मृगांक ढेंगुला बताते हैं कि ईशान ने पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी देहरादून में बीएएलएलबी की परीक्षा देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वह पोहरी स्थित श्रीगणेशजी का भक्त है और इस सफलता पर उसने श्रीगणेश जी व माता.पिता और शुभचिंतकों का आशीर्वाद यह परीक्षा परिणाम बताया।

खबरें और भी हैं...