खत्म हुआ 12 साल का इंतजार,पर्यटक जान सकेंगे क्या थी हमारी विरासत
शिवपुरी| 12 साल बाद जिले के पर्यटकों का इंतजार खत्म हो गया। जिला पुरातत्व विभाग ने अंतत: जिला संग्रहालय को आम आदमी के लिए खोल दिया। खास बात यह है कि पैरों से दिव्यांगों को आने जाने के लिए यहां अलग से रैंप बनाया गया है। वहीं आंखों से दिव्यांगों के लिए यहां प्रवेश द्वार के पास ही ब्रेल लिपि में इतिहास दर्शाया है जिससे वह भी यहां की पुरातत्व विधा को आसानी से समझ सकेंगे। पुरातत्व विभाग के निदेशक डी एन ढिमरी ने संग्रहालय के बेहतर डिजाइनिंग और कामकाज के लिए इंचार्ज संग्रहालय राजेंद्र यादव की सराहना की। जब उनसे पूछा गया कि क्या दूसरी मंजिल पर भी शेष बची मूर्तियों को लगाया जाएगा,तो वह बोले कि हम इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। शेष खबर पेज 14 पर पढ़ें