शिवपुरी|शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ सेठ मेवालाल गुप्ता ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर बैराड़ कृषि उपज मंडी में किया। ज्ञात रहे कि कृषि उपज मण्डी बैराड़ में किसान शुद्ध व शीतल पेयजल के लिये परेशान हो रहे थे,अब 24 घंटे मंडी परिसर में वह पानी पी सकेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामपाल रावत, माताचरण शर्मा, सुशीला दौलत सिंह रावत, नीरज गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, बाइसराम शाक्य, धीरा रावत सहित कई इंकाजन उपस्थित थे।