पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माया की जगह माधव को भजो: आचार्य लोकेंद्र

माया की जगह माधव को भजो: आचार्य लोकेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|नगर परिषद बैराड़ के ठाकुर बाबा मंदिर पर राम जानकी भक्त मंडल द्वारा कराई जा रही श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन वामन अवतार कथा सुनाते हुए आचार्य लोकेंद्र शास्त्री ने उपस्थित श्रोताओं को बताया कि मनुष्य को माया की जगह माधव का भजन करना चाहिए।माया के चक्कर में पड़ने पर मनुष्य सांसारिक सुख तो पा सकता है,परंतु शांति नहीं पा सकता भगवान के भजन से मनुष्य को लक्ष्मी,पार्वती,सरस्वती तीनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।अतः मनुष्य को सदैव भगवान का भजन करते रहना चाहिए।

ध्यान करोगे तो एकाग्रता बढ़ेगी और आएगा जीवन में बदलाव: जगदीश

मगरौनी के कटरा बाजार में चल रही भागवत सप्ताह में कथा का वाचन करते हुए पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा कि भागवत कथा एक कथा नहीं है यह वो ग्रंथ है,जिसके सुनने मात्र से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है।इसमें ध्यान का भी अपना महत्व है इसमें एक घंटे तक भगवान के ध्यान लगाने का अभ्यास करेंगे तो इससे जीवन में बदलाव भी आप देखेंगे। न केवल आपकी एकाग्रता बढ़ेगी वरन आपकी सोचने समझने की शक्ति भी विकसित होगी। कथा का आयोजन शांतिलाल मुकेश जैन टीटू प्रधान परिवार द्वारा कराया जा रहा है।

कथा..जीवन में बदलाव कब शुरू करोगे: शर्मा

पोहरी के मालवर्वे में रामभरोसा धाकड़ परिवार द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक नरोत्तम शर्मा देवरी राजस्थान विशेष रुप से कथा सुना रहे है। रविवार को कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि कथा तो पूरी हो गई है और जीवन में अब बदलाव कब शुरु करोगे यह भी तय करो। यदि जीवन में बदलाव नहीं आया तो कथा सुनने का लाभ क्या हुआ।

खबरें और भी हैं...