शिवपुरी| पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़खेड़ा जगदीश आदिवासी के घर के सामने में गत दिवस एक युवक ने रंजिशन युवक के साथ मारपीट कर दी है। जिससे युवक चोटिल हो गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामजी आदिवासी पुत्र तेज सिंह आदिवासी उम्र 39 साल निवासी मढ़खेड़ा का आरोप है कि आरोपी मोनू मेहतर ने रंजिशन पहले मेरे से गालियां दी, जब मैंने गालियों का विरोध किया तो आरोपी ने मेरे साथ जमकर मारपीट की, जिससे मेरे शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए है।