पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाराज रोजगार सहायकों ने सरकार को सदबुद्धि देने मांगी ईश्वर से दुआ

नाराज रोजगार सहायकों ने सरकार को सदबुद्धि देने मांगी ईश्वर से दुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे रोजगार सहायकों ने सरकार से नाराजगी जाहिर करने के लिए गांधीवादी तरीके का इस्तेमाल कर भगवान हनुमान की भक्ति की और ईश्वर से कामना की कि हे भगवान यह सरकार पथ से रास्ता भूल गई है उसे सदबुद्धि दो।

जिले के रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। लंबे समय से ज्ञापन एवम एकदिवसीय धरना के माध्यम से कई बार मांगे रखने के बाद भी जब सरकार ने सुनवाई नहीं की तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वह हड़ताल पर बैठ गए है। जिसमें प्रमुख रुप से नियमितीकरण की मांग की गई है। जिले के ग्राम रोजगार सहायक संगठन जिलाध्यक्ष,राजेश रावत ने बताया कि सी एम सिर्फ आश्वासन दे रहे है। अब तक न तो महापंचायत बुलाई, न ही उसकी तारीख तय की। हमारी एकसूत्रीय मांग सहायक सचिव के पद पर संविलियन के साथ नियमितीकरण करना है लेकिन किसी भी प्रकार के आदेश जारी नहीं किये गए इससे नाराज रोजगार सहायकों ने आंदोलन की राह अपनाई।इसी के तहत यह प्रदर्शन किया जा रहा है। अब प्रतिदिन वह इसी तरह का विरोध प्रदर्शन तब तक करते रहेंगे जब तक कि हमारी मांगों को माना नहीं जाता।

सरकार की सद््बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन करते रोजगार सहायक

खबरें और भी हैं...