पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंध जल के लिए महिला कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सिंध जल के लिए महिला कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला कांग्रेस का हस्तक्षर अभियान ।

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में पुरानी स्थित सुभाष चौक पर कैंप लगाकर सिंध जल के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 4100 से अधिक लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा के द्वारा चलाए गए इस अभियान में का रविवार को 25 वां दिवस था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम को गति प्रदान कर रहे हैं। आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ के साथ अर्चना चतुर्वेदी, संजीव खान, सलमा खान, राजकुमारी खान, अकीला, अनीसा, ज्योति यादव, पुष्पा वैश्य, राधा ओझा, गुड्डी बाई डांडे, जमुना डांडे, कंचन सैन्या उनके साथ शैलेन्द्र टेड़िया, राजेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, शंकर खटीक, पदम चौकसे, अब्दुल रफीक अप्पल, सफदर बेग, राजेश पाठक, जशराम धाकड़, रवि कुलश्रेष्ठ, चंदू बाबू जी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...