शिवपुरी | वार्ड क्रमांक 39 स्थित देवीपुरम में इन दिनों पानी की समस्या गहरा गई है। लोगों ने एक शिकायती आवेदन देकर नपा के अधिकारियों से मांग की है कि जब वायपास से करोंदी के लिए संपवेल जोड़ा जा सकता है तो उससे देवीपुरम के वाशिंदों के लिए भी लाइन दी जा सकती है। अत: यहां लाइन जल्द दी जाए यहां के वाशिंदे पानी से परेशान है। मांग करने वालों में ब्रजेश दुबे,सुरेश चंद शर्मा,अर्जुन,आदि के नाम शामिल हैं।