शिवपुरी |शहर के जिला चिकित्सालय में विगत लंबे अर्से से रक्तदान करते चले आ रहे सुधीर कोटिया विक्की ने जिला अस्पताल पहुंच अपने बी पॉजीटिव रक्त का एक युनिट रक्तदान किया।वे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके है। अस्पताल में रक्त की आवश्यकता एक जरूरत मंद को थी और उन्होंने अस्पताल पहुंच अपने रक्त का रक्तदान किया जिसे एक जरूरत मंद व्यक्ति को दान किया गया।