पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस: बाजार बंद कराकर सत्याग्रह की शर्त तोड़ी सत्याग्रही: स्वैच्छिक बंद था, जो करना है कर लो

पुलिस: बाजार बंद कराकर सत्याग्रह की शर्त तोड़ी सत्याग्रही: स्वैच्छिक बंद था, जो करना है कर लो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल क्रांति के बंद के आह्वान पर शहर का मुख्य टेकरी बाजार बंद रहा। जल क्रांति सत्याग्रह के धरना स्थल माधव चौक पर नारेबाजी करते शहरवासी।

अिधकांश बाजार रहे बंद

मंगलवार बंद के दौरान कोर्ट रोड, टेकरी गली, हलवाई खाना, सुनार गली, न्यू ब्लॉक, कमला गंज, माधव चौक,पुराना प्राइवेट बस स्टैंड,पुरानी शिवपुरी,एबी रोड, राजेश्वरी रोड, निचला बाजार, धर्मशाला रोड, आर्य समाज रोड, कस्टम गेट, गुरुद्वारा चौराहा, झांसी तिराहा आदि क्षेत्र में दुकानें दोपहर तक बंद रहीं वहीं कुछ दुकानें दोपहर बाद खुल गई। पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में तो पहली बार देखने को मिला कि लोगों ने बंद का समर्थन किया। जबकि यहां आमतौर पर किसी भी प्रदर्शन के दौरान बंद नहीं देखा गया है।

हमें लिखित जवाब मिल गया है

यह बात सही है हमने नोटिस दिया है। पर जिन शर्तों के तहत प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी उसका उल्लंघन न हो इस वजह से हमने यह नोटिस दिया था जिसका जवाब हमें लिखित में जल क्रांति ने दे दिया है। संजय मिश्रा, प्रभारी सिटी कोतवाली, शिवपुरी

हमारे आंदोलन को दबाने का हो रहा है प्रयास: तिवारी

जल सत्याग्रही सोमित्र तिवारी का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जनता के बंद को विफल करने का भरसक प्रयास किया गया। सत्याग्रहियों को धारा 188 के तहत कार्रवाई की धमकी तक पुलिस द्वारा दी गई। जनता की आवाज को दबाए जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। आज के सफल बंद ने शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को यह दिखा दिया है कि जनता अब जाग रही है एवं झूठे आश्वासनों से उसे बहलाया फुसलाया नहीं जा सकता।

लोगों ने खुद बंद रखे बाजार

हम तो शांतिपूर्ण ढंग से माधव चौक पर अपना सत्याग्रह कर रहे हैं। लोगों ने स्वयं बाजार बंद किया है। पुलिस को हमें इस प्रकार का नोटिस नहीं देना चाहिए था, हालांकि हमने इसका जवाब दे दिया है। सोमित्र तिवारी, सदस्य

पुलिस ने नोटिस देकर कहा: बाजार बंद का आह्वान भादंवि की श्रेणी में आता है

मंगलवार को शिवपुरी के बाजार पूर्णत: बंद रहे। इस मामले में सोमवार की रात सत्याग्रह स्थल माधव चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने पब्लिक पार्लियामेंट के लोगों को नोटिस देकर कहा कि- आपके द्वारा शांतिपूर्ण सत्याग्रह के निवेदन पर शर्तों के अधीन अनुमति दी गई थी। लेकिन हमें सूत्रों से पता चला है कि-जल क्रांति सत्याग्रह समिति के द्वारा मंगलवार को शिवपुरी बाजार बंद का आह्वान किया है जो कि शर्तों का उल्लंघन होकर भादवि की श्रेणी में आता है। अत: शांतिपूर्ण सत्याग्रह की अनुमति की शर्तों का पालन सुनिश्चित करें।

पब्लिक पार्लियामेंट ने कहा-न माइक बजाया न दबाव डाला, फिर शर्तों का उल्लंघन कैसे

मड़ीखेड़ा का पानी पाइप लाइन के जरिए सीधे घरों में सप्लाई किए जाने की मांग को लेकर पब्लिक पार्लियामेंट का सत्याग्रह 25 दिनों से चल रहा है। पार्लियामेंट के लोगों ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि-हमारे द्वारा शांतिभंग जैसा कोई काम नहीं किया गया। 15 मई को होने वाला बाजार बंद स्वैच्छिक है। बंद के आह्वान में किसी भी प्रकार का दबाव,ध्वनि विस्तारक यंत्र और माइक का प्रयोग नहीं किया गया है। यदि जीवन जीने के लिए पानी मांगना व सत्याग्रह करना अपराध है, तो आप कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं।

खबरें और भी हैं...