नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को दस साल की कैद
शिवपुरी|घर में अकेली नाबालिग लड़की को अगवा कर जंगल में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दस साल की सजा सुनाई की गई है। सजा के साथ छह हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार फरियादिया की मां व पिता 4 नवंबर 2016 को मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे आरोपी उम्मेद आदिवासी उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। रास्ते में घर वालों को आता देख आरोपी भाग गया। घरवालों के साथ बदरवास थाने में जाकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।