पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो करोड़ की जमीन का सौदा कर 50 लाख एडवांस लिए, रजिस्ट्री करने से मुकरे

दो करोड़ की जमीन का सौदा कर 50 लाख एडवांस लिए, रजिस्ट्री करने से मुकरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन का सौदा कर 6 माह का एग्रीमेंट किया था

पति-प|ी सहित 4 पर केस

भास्कर संवाददाता|शिवपुरी

शहर के वार्ड 7 राजपुरा में एक हेक्टेयर जमीन का दो करोड़ रुपए में सौदा हुआ था। सौदा के दौरान पांच लाख रुपए एडवांस ले लिए गए। लेकिन रजिस्ट्री की बारी आने पर इनकार कर दिया। खरीदारी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने पति-प|ी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर बायपास निवासी गोविंद कुशवाह की राजपुरा स्थित वार्ड 7 में लगभग एक हैक्टेयर जमीन है। जमीन का सौदा 23 मार्च 2017 में गोविंद ने अपनी प|ी कमला कुशवाह, साला गनेशा कुशवाह व एक अन्य युवक बलवीर रावत के साथ मिलकर ग्वालियर के पुरानी छावनी निवासी सोबरन पुत्र होतम रावत से 2 करोड़ में किया था। सौदे में गोविंद ने सोबरन से ६ माह में जमीन की रजिस्ट्री कराने के एवज में 50 लाख रुपए एडवांस भी ले लिए। बाद में गोविंद ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और सोबरन को टरकाता रहा। आखिर में जब गोविंद ने पैसे देने से मना कर दिया तो सोबरन ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी गोविंद, प|ी कमला, साला गनेशा व बलवीर रावत निवासी लालगढ़ के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...