छात्राओं ने देखा कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र
छात्राओं ने देखा कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र
शिवपुरी | खेल और युवा कल्याण विभाग, कमर्शियल व्हीकल्स आयशर की संयुक्त पहल से श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में ऑटोमोटिव स्किल एवं इंडसलैण्ड बैंकिंग अकादमी का संचालन किया जा रहा है, जिससे शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार प्राप्त कर सके। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी लाल कॉलेज के प्राचार्य के सी जैन, डॉ. ज्योत्सना सक्सेना, डॉ.अनीता जैन, खेल अधिकारी शिवहरे के साथ युवतियों ने श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में संचालित ऑटोमोटिव स्किल एवं इंडसलैण्ड बैंकिंग प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण कर प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी प्राप्त की। इंडसलैण्ड बैंकिंग अकादमी के एच आर मैनेजर पंकज मलिक ने वित्तीय मार्केटिंग के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वर्षों में इस क्षेत्र में रोजगार के काफी अवसर उपलब्ध है, इस प्रशिक्षण केन्द्र में युवक-युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर बैंकिंग क्षेत्र से जुड़कर भविष्य को उज्ज्वल बना सकते है, वहीं आयशर के प्राचार्य मौर्य ने ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में रोजगार की संभावना के बारे में जानकारी दी।