पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौपड़ा कुएं के समीप खोदा जा रहा गड्‌ढा से लोगों को परेशानी

चौपड़ा कुएं के समीप खोदा जा रहा गड्‌ढा से लोगों को परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपड़ा कुएं के समीप खोदा जा रहा गड्‌ढा से लोगों को परेशानी

शिवपुरी | वार्ड क्र.17 लुधावली में वर्षों पुराने चौपड़ा कुआं माता मंदिर के समीप अतिक्रमण कर समीप ही शौचालय का गड्ढा खोदा जा रहा है जिसके चलते शौचालय के गड्ढे का पानी यदि जमीन के धरातल से होते हुए कुएं में मिल गया तो पूरे कुएं का पानी गंदा हो जाएगा जो दैनिक उपयोग और भगवान के प्रति आस्था स्वरूप चढ़ाने के काम आता है। इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कार्रवाई की मांग की है।

पेंशनर महासंघ के द्वारा सीएम ने नाम 16 को अिधकारियों को देगा ज्ञापन

शिवपुरी | जिला स्तरीय सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ के जिला अध्यक्ष के एस माथुर ने बताया कि पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 16 अप्रैल को कलेक्टर को दिया जाएगा। जिसमें महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। महासंघ के अध्यक्ष माथुर ने बताया कि विगत दिनों प्रदेश समिति के पदाधिकारियों की भेंट मुख्यमंत्री से हुई थी जिसमें उन्होंने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सेवा निवृत कर्मचारियों, अधिकारियों की महापंचायत आयोजित करके उसमें सेवा निवृत कर्मचारियों,अधिकारियों की अन्य समस्याओं के साथ सातवें वेतनमान के संबंध में चली आ रही मांग के निराकरण का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के नाम यह ज्ञापन एक प्रकार का स्मरण-पत्र होगा।

भाजपा आज मतदान केंद्रोंं करेगी कार्यक्रमों का आयोजन

शिवपुरी |भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल बाबा साहब अांबेडकर की जयंती पर हर मतदान केंद्र तक पहुंचेगी। पार्टी कार्यकर्ता हर मतदान केंद्रो पर संविधान शिल्पी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान का पुण्य स्मरण करेंगे। 14 अप्रैल से देशव्यापी ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रदेश में अभियान आरंभ किया जायेगा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्जवला योजना में ग्रामीण अंचल में पात्र परिवार का चयन कर गैस कनेक्शन देने की तैयारी भी की जा रही है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में ग्वाल समाज के जोड़े होंगे शामिल

शिवपुरी | समाज में फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन ग्वाल समाज द्वारा किया गया है। इसी क्रम में 18 अप्रैल अक्षय तृतीया के अवसर पर बजरंगगढ़ में होने जा रहा है। विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन को सफल बनाने विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी एवं उपाध्यक्ष गोकुल दीवान को नियुक्त किया गया है।

भर्ती मरीजों के नेत्र ऑपरेशन 16 को

शिवपुरी | माह अप्रैल में जनपद स्तर पर नेत्र मरीजों को भर्ती किया जाकर भर्ती तिथि के एक दिन पश्चात सुभाषपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भर्ती मरीजों के नेत्र ऑपरेशन16 अप्रेल को जिला चिकित्सालय शिवपुरी में किए जाएंगे ।

शिवपुरी में नसबंदी शिविर 16 को

शिवपुरी | जिले में पुरुष एवं महिला नसबंदी को बढ़ावा देने एवं नसबंदी ऑपरेशन की सामुदायिक आवश्यकता की प्रतिपूर्ति हेतु नसबंदी शिविरों का आयोजन जिले में जिला चिकित्सालय शिवपुरी सहित संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जाएगा।जिसके तहत 16 अप्रैल सोमवार को शिवपुरी में नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जेल परिसर से 18 अप्रैल को निकलेगी शहीद मशाल यात्रा

शिवपुरी | 18 अप्रैल को अमरशहीद तात्याटोपे की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन अध्यक्ष जेलर व्ही एस मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्षा माया मौर्य के संयुक्त तत्वाधान में जिला जेल परिसर शिवपुरी से पैदल मशाल यात्रा 18 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस अवसर पर यात्रा में आध्यात्मिक गुरू रघुवीर सिंह गौर विशेष रूप से मौजूद रहेगें।

लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल करेगा प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान

शिवपुरी | लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन 14 अप्रैल को शिवपुरी में किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में लायंस क्लब के प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष भारत त्रिवेदी और सचिव विनोद शर्मा ने दी जानकारी में बताया कि इस कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन शकुंतला गोयल प्रांतापाल, लायन अशोक ठाकुर, सह प्रांतपाल प्रथम, लायन आलोक अग्रवाल, सह प्रांतपाल द्वितीय, लायन विनोद गोयल पूर्व प्रांतपाल, लायन विष्णु गोयल आईपीडीजी, ज्ञान अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल एंडोर्सी 3233ई.1, राजेन्द्र गंगवाल पूर्व प्रांतपाल, लायन अंजना जैन मुख्य प्रांतीय सलाहकार, लायन एम एल छाबड़ा पूर्व प्रांतपाल, लायन के सी बंसल पूर्व प्रांतपाल, लायन सुनील वशिष्ठ पूर्व प्रांतपाल लायन सुनील गोयल प्रांतीय सचिव, लायन बनवारी लाल गोयल प्रांतीय कोषाध्यक्ष आिद को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...