पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को रोजगार से जोड़ने परखी जा रही क्षमता

बच्चों को रोजगार से जोड़ने परखी जा रही क्षमता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | आने वाले भविष्य में बच्चों को रोजगार से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद बच्चे पालकों के दबाव और अपनी मनमर्जी से कठिन विषय चुन लेते हैं। इस विषय में उनकी रूचि नहीं होने के कारण आगे चलकर विद्यार्थी या तो दूसरा विषय पकड़ लेते हैं या उसी विषय को चुनकर अपनी राह कठिन कर लेते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों का अभिरूचि परीक्षण लिया जा रहा है ताकि विद्यार्थी का रूचि का पता लगाकर उसे रूचि के अनुसार विषय चुनने के लिए प्रेरित कर सकें। लोक शिक्षण संचालनालय ने दसवीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों का फरवरी में अभिरूचि परीक्षण लिया। इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रुचियों की पहचान करना था। इसके बाद 9 से 21 अप्रैल तक क्षमता परीक्षण किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...