पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीईओ ने 15 दिन बाद भी स्थानांतरण आदेश नहीं किए जारी, 50 से अिधक शिक्षक परेशान

डीईओ ने 15 दिन बाद भी स्थानांतरण आदेश नहीं किए जारी, 50 से अिधक शिक्षक परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदांकन आदेश जारी करने को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक। फाइल फोटो

14 को अांबेडकर जयंती और 15 को रविवार, शिक्षक परेशान
चूंकि पोर्टल पर पदांकन आदेश दर्ज करने की तारीख 15 अप्रैल थी पर 1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक इस प्रक्रिया को रोके रखा गया। इन 13 दिनों में शिक्षकों के आदेश को क्यों जारी नहीं किया गया। यह जांच का विषय है। चूंकि 14 अप्रैल को अांबेडकर जयंती है और 15 को रविवार ऐसे में दो दिन का अवकाश है और विभागीय अधिकारियों ने अब तक सूची पोर्टल पर नहीं डाली। जिसका शिक्षकों ने विरोध किया है।

पदांकन आदेश जारी न होने से स्थानांतरण प्रक्रिया प्रभावित
शिक्षकों के पदांकन आदेश जारी न होने से शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया प्रभावित होगी। और यदि यहां से पदांकन आदेश जारी न हुए तो फिर जिस जगह पर शिक्षक की वर्तमान पदस्थापना है वहां से शिक्षक को रिलीव होने में समय लगेगा और यदि एक दिन की देरी से वह अपने पदस्थापना स्थल पर पहुंचता है तो इससे उसकी सिनियरिटी भी प्रभावित होगी।

अंतिम तिथि का इंतजार क्यों
जब 1 अप्रैल से शिक्षकों के पदांकन आदेश जारी करने थे तो उसमें अंतिम तिथि का इंतजार क्यों किया जा रहा है यह समझ से परे है। राजेंद्र पिपलोदा, जिलाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस

शिक्षा अिधकारी को आदेश जारी करने के लिए बोलता हूं

मेरी जानकारी में यह मामला नहीं था, मैं आज ही इस मामले को दिखवाता हूं और जिला शिक्षा अधिकारी को पदांकन आदेश जारी करने का बोलता हूं। तरुण राठी,कलेक्टर शिवपुरी

खबरें और भी हैं...