अटल टिंकिरिंग लैब का उद्घाटन
शुक्रवार को हैप्पीडेज स्कूल में अटल कम्युनिटी डे के अवसर पर अटल टिन्किरंग लैब का उद्घाटन किया गया। न्यू लैब के अन्तर्गत कक्षा 6 से 8 के चयनित छात्रों द्वारा क्लासरूम राउण्ड का आयोजन किया गया। यह लैब नीति आयोग द्वारा स्थापित की गई है जो कि ग्वालियर संभाग में पहली व मध्यप्रदेश में तीसरी लैब है जिसमें साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथ्स आदि विषयों पर अन्वेषण करने के लिये स्थापित की गई है। यह 3डी प्रिंटर व न्यू टेक्नोलॉजी पर आधारित उपकरणों से सुसज्जित है। सभी स्कूलों से 1 अध्यापक व 4 छात्र उपस्थित रहें। सर्वप्रथम हैप्पीडेज विद्यालय के छात्रों ने अन्य विद्यालयों से आये छात्रों के सामने ब्रेड बोर्ड एक्टिविटी का प्रदर्शन देकर सर्किट तैयार करना व उसकी तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश जैन, सीईओ जिला पंचायत, दीवान सुरेन्द्र लाल,उमी दीवान, दीवान अरविन्द लाल, स्कूल संचालिका गीता दीवान दीवान, अर्जुन लाल, डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, राहुल गंगवाल, पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य व विद्यालय के सदस्य मौजूद रहे।