संगठन... धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस
शिवपुरी | शहर के कृष्ण पुरम कॉलोनी स्थित समाधिया सदन में आपकी आवाज एक सामाजिक संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित केदार समाधिया ने की तथा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चंद्रपाल सिंह सिकरवार थे ।इस अवसर पर डॉ भूपेंद्र निकल ने मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के संविधान पर प्रकाश डाला।इसके उपरांत फिल्म निर्देशक साहिल खान पवन समाधियां,अंशुल गोयल,उम्मेद सिंह झा,विनोद यादव बेरोजगार सेना के जिला प्रमुख कामताप्रसाद रंगीला,ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन अंशुल गोयल ने किया आभार प्रदर्शन पवन समाधियां ने व्यक्त किया।