कथा... जन्म-मृत्यु जीवन का सत्य: पं. देवेंद्र कुमार
शिवपुरी | शिवपुरी। कोलारस के मोहरा गांव में इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भगवान की कथा सुनाते हुए कथाव्यास पंडित देवेंद्र कुमार कहते है कि भगवान राम का हम सबको यही संदेश है कि जिसने जन्म लिया है वह संसार से विदा भी होगा और इस संसार से अमरत्व की घुट्टी पीकर कोई नहीं जन्मा है। इसलिए जितने दिन भी संसार में जीना है हम बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करें।