संगठन... अभाविप मनाएगी अांबेडकर जयंती
शिवपुरी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले एवं नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद कार्यालय मंत्री निकेतन शर्मा एवं सह कार्यालय मंत्री वेदांश सविता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉ भीमराव अांबेडकर यानि बाबा साहब की जयंती 14 अप्रैल को केशव धाम राघवेंद्र नगर पर सुबह 11 बजे म नायी जायेगी।