शिवपुरी जिले के आठ गांव पूरी तरह होंगे धुआं रहित
उज्ज्वला योजना के तहत जिले के 8 गांव पूरी तरह से स्मॉक लेस (धुआं मुक्त) किया जाएगा। इसके तहत अब गैस कनेक्शन के लिए बीपीएल राशन कार्ड मान्य किया जाएगा।
इस संबंध में इंडेन गैस के स्टेट हेड मनीष यादव ने बताया कि अब से उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को सिर्फ बीपीएल कार्ड देना होगा। इस योजना में पहले से चल रहे नियमों में बदलाव किया गया है। पहले इसक लिए सर्वे के आधार पर आर्थिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना पड़ रहा था, लेकिन अब इसमें सिर्फ बीपीएल का राशन कार्ड ही उपलब्ध कराना पड़ेगा।
उज्ज्वला योजना
गैस कनेक्शन के लिए नहीं देना होगा आर्थिक प्रमाण-पत्र, अब सिर्फ बीपीएल राशन कार्ड के आधार पर मिल सकेगा कनेक्शन
जिले के ये गांव होंगे पूरी तरह धुआं मुक्त
उज्ज्वला योजना में आवास योजना का लाभ लेने वाले हितग्राही भी जुड़े
इस मामले में अब आवास योजना में लाभ लेने वाले लोगों को भी शामिल कर लिया गया है। इस बदलाव में सबसे बड़ा बदलाव ये भी किया गया है,कि पहले इसमें सब्सिडी का प्रावधान नहीं था, लेकिन अब इसमें पहली 6 रसोई गैस खरीदने वालों को सब्सिडी भी मिलेगी।
शिवपुरी जिले में गुगरीपुरा, फूलपुर, कलोथरा, पनवारी, हिम्मतपुर, गुगरीपुरा, सिलरा, भावखेड़ी गांवों के लोगों को रसोई गैस कनेक्शन देकर पूरी तरह धुआं मुक्त गांव बनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए इंडेन गैस के स्टेट हैड मनीष ने बताया कि इन गांवों में 14 अप्रैल से 5 मई तक उज्ज्वला पंचायत लगाई जाएगी। इसमें हर रोज 100 महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
प्रदेश की 15 हजार पंचायतों में लगाई जाएगी रसोई गैस पंचायत
जानकारी देते हुए बताया गया कि उज्ज्वला योजना में इस दौरान अब प्रदेश के 15 हजार ग्राम पंचायतों में ये रसोई गैस पंचायत लगाई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। क्यों कि जिन लोगों को एक बार रसोई गैस मिल गई वो दोबारा उसकी रिफिलिंग कराने नहीं आ पा रहे हैं। इसको देखते हुए अब सरसो गैस पंचायत के माध्यम से गैस सिलेंडर रिफिलिंग की जाएगी।